फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हादसा बचाओ... इनाम पाओ, परिवहन निगम चालक को इनाम में देगा 10 हजार रुपये

Mon, 04 May 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यदि कोई रोडवेज चालक एक वर्ष तक बिना किसी सड़क हादसे के अपनी बस चलाता है तो उसे निगम की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह कदम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन



सरकार के निर्देशन पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक नई योजना शुरू की है। इसके तहत यदि निगम का कोई चालक एक पूरे वर्ष तक बिना किसी हादसे के अपनी बस का संचालन करता है तो उसे प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह कदम सड़क हादसों को कम करने के लिए उठाया गया है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक, योजना का उद्देश्य चालक के व्यवहार में सुधार लाने के साथ दुर्घटनाओं की संख्या में कमी करना है। चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदारी का एहसास दिलाना बेहद जरूरी है। यह योजना चालकों को अपने कार्य में अधिक सतर्क और अनुशासित बनाएगी। इससे यात्री सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। यह प्रोत्साहन राशि चालकों को निगम की तरफ से एक सकारात्मक संकेत देने के रूप में कार्य करेगी। निगम की ओर से यह भी बताया गया कि यह योजना चालकों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देने और उनके कौशल को सुधारने में सहायक होगी।


वर्जन :

यदि चालक एक पूरे वर्ष में निगम की किसी बस से एक भी हादसा नहीं करते हैं, तो उन्हें हाल ही में शुरू की गई योजना के तहत 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस कदम से उनके कार्य में क्षमता और समर्पण बढ़ेगा। साथ ही वे और अधिक सतर्क और जिम्मेदार बनेंगे। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें