फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चोरों ने घर में घुसकर उड़ाए नकदी और जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुरा। कोतवाली के गांव टीकमपुरा में बुधवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे सोनें-चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरी की के बारे में जानकारी और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

गांव टीकमपुरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र विजयपाल सिंह ने बताया कि वह बुधवार की रात पत्नी और बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। उनका आरोप है कि रात में चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोर घर में रखे बक्से से सोने-चांदी के आभूषण व 1.50 लाख रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। बृहस्पतिवार सुबह उनकी पत्नी पूनम जब सोकर उठी तो कमरे में बिखरा पड़ा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। उसने पति को जगाकर चोरी के बारे में जानकारी दी। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुष्पेंद्र ने बताया कि उनके मकान में पूर्व में भी चोरी की वारदात हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की है। कोतवाली प्रवेश राणा ने बताया कि चोरी के मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें