फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मां को बचाने दौड़े बेटे की भी करंट से मौत

विज्ञापन
फोटो15मृतक युवक रहीशपाल का फाइल फोटो। - फोटो : खरगौरा बस्ती क्रय केंद्र पर तौल करते किसान।
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। गांव हीरापुर में बृहस्पतिवार सुबह हैंडपंप से पानी भरते समय 65 वर्षीय किरण देवी करंट की चपेट में आ गईं। मां को बचाने की कोशिश में बेटा रहीशपाल (34) भी चपेट में आ गया। हादसे में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी किरण देवी बृहस्पतिवार तड़के चार बजे अपने घर में हैंडपंप से पानी भर रही थीं। ग्रामीण नरेंद्र सिंह ने बताया कि हैंडपंप में करंट प्रवाहित था। पानी भरते समय किरण देवी उसकी चपेट में आ गईं और चीखने लगीं। मां की चीखें सुनकर बेटा रहीशपाल उन्हें बचाने दौड़े और वह भी करंट की चपेट में आ गए। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिजली की केबल काटी, तब तक किरण देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आनन-फानन में रहीशपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों शवों को लेकर गांव लौटे। मां-बेटे की मौत की खबर से गांव में भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर सहावर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें