फोटो27कासगंज के प्रभूपार्क का निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह साथ में एसडीएम व अन्य ।संवाद
- फोटो : 1
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने प्रभुपार्क में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम संजीव कुमार को सौंदर्यीकरण का कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी तरह की कोई कमी न रहे। पार्क में अखाड़ा परिसर का सौंदर्यीकरण पूरा करने के बाद अखाड़ा मैदान भी बनाया जाए। वहीं ओपन जिम का काम भी शीघ्रता से पूरा हो।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विनियमित क्षेत्र की ओर से कराए जा रहे प्रभुपार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य को बारीकी से देखा। जिलाधिकारी ने तुलसी उद्यान की क्षतिग्रस्त प्लेटफार्म की छत के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को भी गुणवत्ता में कमी न करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पार्क में सफाई व्यवस्था पौधरोपण, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार, अभियंता भगवान सिंह, कार्यदायी संस्था के जीतू गुप्ता आदि मौजूद रहे।