फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: युवक ने डीजल छिड़ककर लगाई आग

Mon, 04 May 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला भगवंत में युवक ने जमीन के विवाद में डीजल छिड़ककर आग लगा ली। आग लगने से वह झुलसकर घायल हो गया। परिजन ने उसे बदायूं कादर चौक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव नगला भगवंत निवासी सत्यवीर (32) पुत्र राजाराम और उसके भाई सुखदेव के मध्य जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में पूर्व में पंचायत भी हुई थी, परंतु कोई समाधान नहीं निकल सका। सत्यवीर ने पिता की जमीन पर 80,000 रुपये लेकर का ऋण लेकर एक दुकान खरीदी थी। इसे बाद में लगभग 8.3 लाख में बेच दिया गया। बंटवारे और ऋण अदायगी को लेकर भाइयों के मध्य विवाद चल रहा था। बताया गया कि सत्यवीर ऋण की धनराशि जमा नहीं कर रहा था, इससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया।
थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद था। इसी के चलते उसने आग लगाई थी। उसके परिजन ने कादरचौक जिला बदायूं के अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें