फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: माध्यमिक विद्यालयों में गूंजेगी लोकतंत्र की आवाज

Wed, 09 Sep 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन, सहिष्णुता और दूसरों के विचारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के निर्देश के तहत जनपद स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर एससीईआरटी उत्तर प्रदेश इस कार्यक्रम का समन्वय करेगा, जो विद्यालयों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएगा। युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को संसद की वास्तविक कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित कराया जाएगा।
इसके लिए विद्यालयों को ''राष्ट्रीय युवा संसद योजना'' के पोर्टल पर ‘किशोर सभा’ के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। एक बैठक में लगभग 50 से 55 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जिन्हें अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद और विपक्ष के नेता जैसी विभिन्न भूमिकाएं सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन




इन राष्ट्रीय व सामाजिक मुद्दों पर होगी बहस
युवा संसद की बैठक के दौरान छात्र शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, आर्थिक विकास, स्वच्छता, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, ग्रामीण विकास, सरकारी योजनाओं और सांप्रदायिक सद्भाव जैसे ज्वलंत विषयों पर चर्चा करेंगे। आयोजन में यह विशेष ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी राजनीतिक दल, नेता या व्यक्ति पर व्यक्तिगत टिप्पणी न हो और पूरी कार्यवाही लोकसभा की मर्यादा के अनुरूप संचालित हो।

एक घंटे की होगी बैठक, पोर्टल पर अपलोड होगी रिपोर्ट
युवा संसद की यह विशेष बैठक अधिकतम एक घंटे की होगी। आयोजन के बाद विद्यालयों को पोर्टल पर कार्यवाही की रिपोर्ट, सहभागिता का ब्योरा, 5 तस्वीरें और एक वीडियो अपलोड कर सुरक्षित रखना होगा। इन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय सांसद, विधायक या अन्य गणमान्य व्यक्तियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।





इस संबंध में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही विद्यालय स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कराई जाएंगी। - रजनेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें