फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रधानाचार्य पदों पर आरक्षण और पुरानी पेंशन बहाल करने की उठाई मांग

Wed, 09 Sep 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 31 - डीआईओएस को ज्ञापन देते ​शिक्षक। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। एससी-एसटी, पिछड़ा व अल्पसंख्यक शिक्षक सभा के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों के समाधान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इसमें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग-2023 में संशोधन कर प्रधानाचार्य पदों पर आरक्षण लागू करने समेत आठ मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन

शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल ने कहा कि शिक्षा सेवा चयन आयोग-2023 में संशोधन कर प्रधानाचार्य पदों पर आरक्षण का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली के अनुसार धारा 12, 18 और 21 को बहाल करने की मांग रखी गई। अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन प्रणाली का लाभ दिया जाए। आउटसोर्सिंग कर्मचारी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान करने और आरक्षण निर्धारण से संबंधित 28 अक्तूबर 2015 के आदेश को निरस्त कर दो पद मानने की मांग उठाई। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करने और आरक्षण के तहत रिक्त पदों को बैकलॉग के माध्यम से भरने की मांग भी की गई।
इसके अलावा कला, संगीत और व्यायाम समेत सभी सहायक अध्यापकों का पदनाम सहायक प्रवक्ता किए जाने की मांग रखी गई। शिक्षकों की लंबित मांगों पर शासन स्तर से जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। इस दौरान जिला महामंत्री अब्दुल हक,मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह निमेष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें