फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फैक्टरी संचालक समेत गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

Sun, 21 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एसटीएफ लखनऊ ने शुक्रवार की शाम ढोलना थाना क्षेत्र के गांव अथैया में हाथरस रोड पर एटीएस स्कूल के पीछे मिलावटी बिटुमेन बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। टीम ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब एसटीएफ फैक्टरी संचालक समेत अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर एसटीएफ लखनऊ टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने प्रशासन की टीम के साथ हाथरस रोड पर एटीएस स्कूल के पीछे फैक्टरी पर छापा मारा था। इस दौरान फैक्टरी में मथुरा रिफाइनरी एवं अन्य डिपो से बिटुमेन लेकर नेपाल व पीलीभीत जाने वाले चार टैंकर खड़े मिले थे।
टीम को जांच के दौरान पता चला था कि फैक्टरी संचालक चालकों की मिलीभगत से प्रत्येक टैंकर से दो ड्रम बिटुमेन चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए बिटुमेन को सड़क बनाने वाले ठेकेदारों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। एसटीएफ ने चार टैंकर समेत छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

अब एसटीएफ व पुलिस की टीम फैक्टरी संचालक मथुरा के कृष्णानगर चट में शक्तिनगर निवासी प्रदीप उर्फ राणा व रोहित सिंह, मथुरा के दधनातेजा निवासी धीरेंद्र जाट उर्फ धूपेंद्र सिंह, हाथरस के सिकंदराराऊ में चमरौली निवासी कमल सिंह की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मामले में वांछित आरोपियों के पकड़ जाने के बाद बिटुमेन की कालाबाजारी के नेटवर्क से जुड़े कई और अहम राज सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें