फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दूसरे चरण में 2 फरवरी से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Sun, 21 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं दूसरे चरण में 2 से 9 फरवरी 2026 तक कराई जाएंगी। परीक्षार्थियों ने तैयारी तेज कर दी है।
जिले में हाईस्कूल में 21679 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर संपन्न कराई जाएंगी। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 18113 परीक्षार्थियों में से रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत विषय लेने वाले विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बाह्य परीक्षकों से कराई जाएंगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषयों के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्तांक अपलोड करने के लिए परिषद की वेबसाइट 10 जनवरी 2026 से सक्रिय कर दी जाएगी। इंटर की छात्रा रुचि वर्मा का कहना है कि अब समय-सीमा स्पष्ट हो जाने से पढ़ाई की योजना बनाना आसान हो गया है। वहीं छात्र अंकित कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए वे रिकॉर्ड फाइल और प्रोजेक्ट पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें