फोटो09सहावर-गंजडुंडवारा मार्ग से रामछितौनी की ओर जाने वाले सड़क पर चल रहा निर्माण कार्य ।संवा
कासगंज। सहावर-गंजडुंडवारा मार्ग से गांव राम छितौनी तक सड़क निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण 90 लाख रुपये की लागत से करा रहा है। निर्माण से क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
गांव रामछितौनी की ओर जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर है। ग्रामीण प्रदीप वर्मा, भूरे खां ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग से लोगों को गुजरने में काफी परेशानी होती है। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि सहावर-गंजडुंडवारा से रामछितौनी की ओर जाने वाली सड़क जर्जर होने पर लोगों ने निर्माण की मांग की थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।