फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मौसम का बदलेगा मिजाज, 24 को आंधी-बारिश की संभावना

Wed, 21 Jan 2026 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो31कासगंज में धूप में बैठे लोग।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ठंड की गलन भरी सर्दी ने अब धीरे-धीरे राहत देना शुरू कर दिया है, लेकिन आने वाले दिनों में मिजाज बदल सकता है। औसत से लगभग तीन डिग्री अधिक तापमान और तेज धूप ने फिलहाल लोगों को गर्माहट का अहसास दिलाया है, लेकिन 24 जनवरी को जिले में तेज आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

अभी तक गलन भरी सर्दी से जूझ रहे लोगों के लिए दो दिन से मौसम अच्छा हो गया है। तेज धूप के चलते पारे में सुधार आने लगा है। अधिकतम पारा औसत से तीन डिग्री तक अधिक हो चुका है। जनवरी माह में जिले का औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रहता है। दो दिन से निकल रही धूप के बाद न्यूनतम तापमान अपने लेवल पर आ गया है, लेकिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे गलन भरी सर्दी से लोगों को राहत मिल गई है।
मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव और आकाशीय दबाव के कारण आने वाले दिन अस्थिर रहने वाले हैं। इस दौरान तेज हवाओं और आकाशीय गतिविधियों के चलते पेड़-पौधों, खुले स्थलों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की संभावना है। 24 जनवरी को अचानक तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रसार अधिकारी डॉ. आकाश ने बताया कि 24 जनवरी को आंधी, बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



ये बरतें सावधानी
-आंधी आने पर सुरक्षित रहने के लिए खुले में न रहें
-खिड़कियां और दरवाजे बंद करें
-बिजली के उपकरणों को बंद करें
-अगर बाहर हैं तो किसी मजबूत इमारत या सुरक्षित स्थान में आश्रय लें
-पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
-धातु के संपर्क में न रहें
-भूमिगत आश्रय या सुरक्षित भवन में रहें
-वाहन चलाते समय सावधानी रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें