फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ठंड में बढ़ा कोल्ड डायरिया का खतरा

Thu, 18 Dec 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो28जिला अस्पताल पर पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर खड़े लोग।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। बढ़ती ठंड के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ गई हैं। खासकर कोल्ड डायरिया के मामले सामने आने लगे हैं, जिससे बुखार, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। तीन दिन में 100 से अधिक मरीज कोल्ड डायरिया की चपेट में आ चुके हैं।जिले में तीन दिन से बढ़ी ठंड के बाद लोगों की पेट संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। अभी तक लोग बुखार, सांस में दिक्कत जैसी समस्याओं से परेशान थे। अब वे डायरिया की चपेट में भी आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंडी हवा और बदलते मौसम के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, इससे पेट संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। कोल्ड डायरिया मुख्यतः ठंडे मौसम में फैलता है ठंड के दौरान अपने खान-पान और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन


कोल्ड डायरिया के लक्षण:
-बार-बार दस्त लगना
-पेट में ऐंठन और दर्द
-उल्टी और कमजोरी
-बुखार और ठंड लगना

चिकित्सकों की सलाह:
-ठंड के मौसम में बाहर से आने पर हाथ-पैर और पूरे शरीर को गर्म रखें।
-पानी और खाने की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-कच्चा या गंदा पानी न पीएं, ठीक प्रकार से पका हुआ भोजन ही खाएं।
- डॉक्टर की सलाह से इलाज करें।
-कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चे और बुजुर्ग विशेष सावधानी बरतें

कोल्ड डायरिया मुख्यत: ठंडे मौसम में और स्वच्छता की कमी के कारण फैलता है। रोगी को तुरंत पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की पर्याप्त मात्रा देनी चाहिए और समय पर चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें