फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस : गिफ्ट आइटम से बढ़ी रौनक, रोशन हुए बाजार

Thu, 18 Dec 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो07​कासगंज में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखे क्रिसमस ट्री व अन्य सजावट का सामान ।संवाद - फोटो : गौरीगंज ​स्थित कलेक्ट्रेट भवन।
विज्ञापन
कासगंज। क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। क्रिसमस ट्रीए सजावटी सामान और गिफ्ट आइटम’’ की दुकानों में बहार आ गई है। लोग अब सामान की खरीदारी करने बाजार पहुंचने लगे हैं। केक, पेस्टी की बुकिंग भी लोग करा रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में क्रिसमस से संबंधित सामग्री से दुकानों को सजाया गया है। खासकर बच्चों में सांता ड्रेस, टोपी, मुखौटे और रंग-बिरंगी लाइटों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री 12 फुट का मंगाया गया है। इसके अलावा अन्य सामान हर रेंज में उपलब्ध हैं। बाजार में सजे क्रिसमस ट्री और रोशनी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इससे खरीदारी का माहौल बन गया है। क्रिसमस को लेकर बाजार की यह रौनक आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है। बेकरी संचालकों ने भी केक और पेस्ट्री की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। चॉकलेट, केक, प्लम केक और क्रिसमस स्पेशल केक की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन

विक्रेता वैभव पाटकर ने बताया कि बार पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर बिक्री की उम्मीद है। स्कूलों और चर्चों में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए सजावटी सामान की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। विक्रेता कमल ने कहाए लोगों ने क्रिसमस के लिए केक और पेस्ट्री की बुकिंग अभी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें