कासगंज। पटियाली क्षेत्र के नगला बक्शी से रामपुर रोड तक जाने वाली जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क की जल्द ही कायापलट होने वाली है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब 27.96 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का मरम्मत कार्य कराया जाएगा जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
यह सड़क काफी समय से खराब थी और गिट्टियां उखड़ने से जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए थे। दरियावगंज निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि सड़क के खराब होने के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
वाहन चालकों को मजबूरन धीमी गति से निकलना पड़ता था। जनता की इस मांग पर जिला पंचायत की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
वर्जन
नगला बक्शी से रामपुर की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। - रत्नेश कश्यप, अध्यक्ष जिला पंचायत, कासगंज