फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लापता को खोजकर परिजन को साैंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मारहरा से कासगंज के लिए ट्रेन से निकले एक युवक के लापता होने का मामला जीआरपी ने सुलझा लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त की सुबह युवक को एटा के थाना मिरहची क्षेत्र स्थित कुरामई गांव से ढूंढ़ निकाला और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उसे उसके पिता रामबाबू के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से मोहल्ला सराय अहमद खां, मारहरा, एटा निवासी सुरेश कुमार (35) पुत्र रामबाबू 20 अगस्त को मारहरा से ट्रेन में सवार होकर कासगंज के लिए निकले थे। जब वह तय समय पर घर नहीं पहुंचे, तो चिंतित परिजन ने जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने एक पुलिस टीम का गठन किया।
तलाश के दौरान पुलिस टीम ने सुरेश को कुरामई गांव में अशोक के घर से बरामद किया जहां वह लेंटर डालने का कार्य कर रहा था। पूछताछ में सुरेश ने बताया कि काम अधिक होने के कारण वह वहीं रुक गया था और मोबाइल फोन न होने के कारण वह परिजन को इस बात की सूचना नहीं दे सका। बेटे के सकुशल घर लौटने पर पिता रामबाबू ने जीआरपी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें