फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा

विज्ञापन
फोटो01मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते अमांपुर वि
विज्ञापन
कासगंज। तहसील सहावर क्षेत्र के फरौली गांव में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित किए जाने का विवाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। प्रशासन द्वारा अनुमति न होने का हवाला देकर पूर्व में इस कार्य पर रोक लगा दी गई थी जिसके बाद अब अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने मुख्यमंत्री से दखल देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि फरौली गांव में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने के लिए करीब एक साल पहले ही ''परशुराम चौक'' का निर्माण कराया गया था। अब इसी चौक पर उनके निजी धन से प्रतिमा स्थापित की जानी थी लेकिन अनुमति के अभाव में प्रशासनिक अधिकारियों ने काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि संबंधित अधिकारियों को फरौली में प्रतिमा स्थापना की अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें