फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अब जरीब-फीते का दौर ढलेगा, सेटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। भूमि पैमाइश को लेकर होने वाले विवादों और पारंपरिक तरीकों की जटिलताओं को अब आधुनिक सैटेलाइट तकनीक से दूर किया जा सकेगा। सोमवार को पटियाली तहसील परिसर में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को जीएनएसएस रोवर तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण व लाइव प्रदर्शन दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस तकनीक से जमीन की नाप अब सेंटीमीटर स्तर तक बिल्कुल सटीक, पारदर्शी और बेहद तेज गति से हो सकेगी।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन द्वारा भूमि पैमाइश व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। अब तक धारा-24 (जमीन की हदबंदी) सहित अन्य पैमाइश के मामलों में परंपरागत जरीब और फीते का इस्तेमाल होता था, जिसकी जगह अब यह आधुनिक उपकरण लेगा। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक जगवीर सिंह तथा लेखपाल प्रशांत सिंह और राकेश राजपूत द्वारा किया गया। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों के सामने जीएनएसएस रोवर से पैमाइश की पूरी लाइव प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित किसानों, लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को डिजिटल सीमांकन और इसके व्यावहारिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें