फोटो23कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
होली पर्व पर उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक बसों को डबल फेरों में संचालित किया था। निगम ने इन 9 दिनों में पिछले वर्ष की तुलना में 8.52 लाख रुपये अधिक की आय अर्जित कर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निगम ने इस वर्ष कुल 2.01 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। बीते वर्ष डिपो ने 1.92 करोड़ रुपये की आय अर्जित की थी। सोमवार को निगम के चालक-परिचालकों को सम्मानित किया जाएगा।
होली पर्व पर निगम की सभी बसें ऑन रोड रहीं और यात्रा के दौरान यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, गाजियाबाद मार्ग पर देखी गई। निगम ने पर्व से पहले ही 28 फरवरी को अपनी बसों के फेरों की संख्या दोगुनी कर दी थी। बसें 9 मार्च तक डबल फेरों में मार्ग पर दौड़ती रहीं। चालक-परिचालकों ने दिन-रात बसों को चलाकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। पर्व संपन्न होने के दस दिन बाद निगम के अधिकारियों ने जब कार्यों की समीक्षा की तो कासगंज डिपो ने मंडल में सबसे अधिक आय अर्जित की है। प्रभारी एआरएम ने बताया कि होली पर 9 दिनों तक डबल फेरों में चलाई गई बसों से लगभग 2.01 करोड़ रुपये की आय हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8.52 लाख रुपये अधिक अर्जित किए गए हैं। मंडल में कासगंज डिपो को अधिक आय में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।