फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नगला खमानी में बंबे के पास मिला महिला का शव

Sat, 27 Dec 2025 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो38मृतक महिला सबनूर का फाइल फोटो
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी के गांव नगला खमानी में बंबे के पास अज्ञात महिला का शव शुक्रवार की सुबह पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त गांव पचपोखरा की सबनूर के रूप में परिजन ने की। पुलिस महिला की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव नगला खमानी में बंबे की पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी होने पर भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सुन्नगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से शव के बारे में पूछताछ की। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने मौके पर पहुंचकर शव के बारे में पुलिस कर्मी से जानकारी की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गई। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने उसका फोटो आस-पास के सोशल मीडिया ग्रुप पर पोस्ट किया। महिला का फोटो वायरल होने पर उसकी मां यासमीन निवासी भरगैन थाना पटियाली ने उसकी शिनाख्त बेटी सबनूर पत्नी जावेद निवासी गनेशपुर गंजडुंडवारा के रूप में की। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी दो साल पहले जावेद के साथ हुई थी।
बृहपतिवार की सुबह उसका पति उसे लेकर मायके आया था। फिर शाम को उसे साथ में ससुराल ले गया था। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि महिला का पति व अन्य ससुरालीजन महिला का शव मिलने के बाद से घर से गायब है।
विज्ञापन

महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें