छोटे भाई गौरव ने बाइक की चाबी देने से सौरभ को मना कर दिया। इससे वह नाराज हो गया। इसके बाद वह घर से निकल आया और खड़िया गांव के निकट हजारा नहर पुल पर पहुंच गया। वहां उसने अपना मोबाइल फोन और कपड़े पुल पर रख दिए और नहर में छलांग लगा दी।
कासगंज के सोरोंजी क्षेत्र के गांव कुमरौआ में रविवार को छोटे भाई ने बाइक की चाबी देने से इनकार करने पर नाराज होकर एक किशोर ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। सोमवार को खड़िया पुल से 100 मीटर दूर उसका शव पुलिस ने बरामद किया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सोरों क्षेत्र के गांव कुमारुआ निवासी सौरभ (16) पुत्र कायम सिंह रविवार की दोपहर घर पर बाइक चलाने की जिद कर रहा था। बड़े भाई जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि छोटे भाई गौरव ने बाइक की चाबी देने से सौरभ को मना कर दिया। इससे वह नाराज हो गया। इसके बाद वह घर से निकल आया और खड़िया गांव के निकट हजारा नहर पुल पर पहुंच गया। वहां उसने अपना मोबाइल फोन और कपड़े पुल पर रख दिए और नहर में छलांग लगा दी।
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। किसी ने फोन कर घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कराया। किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया। सोमवार की सुबह 10:30 बजे पुल से करीब 100 मीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। सौरभ तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि नहर में डूबे किशोर का शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के के लिए भेजा है।