कासगंज। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने एक प्रेसनोट जारी किया है। इसके अनुसार, मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। गांव जखारूद्रपुर निवासी अमरसिंह के खेत से गुजर रही 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिलराम और नगला पीपल की 33 केवी लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। यह कार्य जमा योजना के तहत किया जा रहा है।
लाइन शिफ्टिंग के दौरान उपकेंद्र बिलराम, नगला पीपल, नगला पट्टी, कासगंज नगर और प्रभुपार्क उपकेंद्र के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। यह कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा। संवाद