फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गोशाला में बिना टेंडर पशु आहार सप्लाई, गोदाम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर रोड स्थित गल्ला मंडी परिसर की गोशाला में बिना टेंडर पशु आहार सप्लाई का मामला सामने आया है। इस पर नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जांच पूरी होने तक पशु आहार से जुड़े गोदाम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

गोशाला में 8 मई को पशु आहार की करीब 600 बोरियां भेजी गई थीं। सभासद अभिषेक यादव और शील प्रिय विद्यार्थी ने आरोप लगाया कि यह सप्लाई नियमों और निविदा प्रक्रिया को दरकिनार कर की गई।
मामले की शिकायत अपर जिलाधिकारी से की गई। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने जांच एसडीएम मोहम्मद नासिर को सौंपी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की कि संबंधित गोदाम को सील कर दिया गया है। ठेकेदार ने बिना टेंडर और वर्क ऑर्डर के पशु आहार की सप्लाई भेजी थी। जांच में अनियमितता और नियमों की अनदेखी पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें