फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सब जूनियर बालिका हॉकी, 10 खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित

Mon, 16 Feb 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 23 कासगंज स्पोर्ट़्स स्टेडिमय में जिला स्तरीय हाॅकी ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाती ​खिलाड़
विज्ञापन
कासगंज। सब जूनियर बालिका हॉकी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सोमवार को फरीदनगर सोरांजी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में प्राची, नंदनी, शिखा, साधना, पूजा, मधु, नित्या, अंजू, दया और देवकी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी मंगलवार को अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस और हॉकी खेल की तकनीक का परीक्षण किया गया। चयनित खिलाड़ी 17 फरवरी को अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी योग्यता दिखाने का अवसर पाएंगी
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 फरवरी तक गोरखपुर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की चयनित टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिल्पी, ब्रजेश कुमार यादव, नरेंद्र कुमार, राजकुमार, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें