फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मानवाधिकारों के प्रति सजग रहे छात्र-छात्राएं

Thu, 11 Dec 2025 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो20केए पीजी कॉलेज में मानवा​धिकार दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद छात्र-छात्राएं व एनसीसी 
विज्ञापन
कासगंज। विश्व मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को कोठीवाल आढ़तिया पीजी कॉलेज परिसर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों की रक्षा और सम्मान का सजग कर संकल्प दिलाया गया। उन्हें संवैधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन

केए पीजी कॉलेज में मानवाधिकार गोष्ठी मनाने के लिए एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स व शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने बुधवार को प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मानवाधिकारों की परिभाषा, महत्व व संवैधानिक आधार पर विस्तार से चर्चा की गई। राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर अंकित कुमार कौशल ने ने मानवाधिकारों की मूल अवधारणा को भारतीय संविधान से जोड़ते हुए बताया कि समानता, स्वतंत्रता और गरिमा के अधिकार हमारे लोकतंत्र की आत्मा हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि मानवाधिकारों के प्रति सजग रहें। मानवाधिकार केवल कानूनी शब्द नहीं, बल्कि मानवीय जीवन की अनिवार्य शर्त हैं। एनसीसी एनओ लेफ्टिनेंट अभिषेक यादव ने बताया कि निजता के अधिकार पर प्रकाश डालते हुए उसके संवैधानिक महत्व को समझाया। डिजिटल युग में निजता की रक्षा नागरिकों के लिए कितना अहम विषय बन चुकी है। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने छात्रों को एक नागरिक और विद्यार्थी के रूप में प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी छात्र छात्राओं को मानवाधिकार संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें