फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिंचाई विभाग की महिला कर्मी को बचने का मौका ही नहीं मिला...ऐसा सड़क हादसा, जिसमें मौके पर ही हो गई मौत

Mon, 27 Oct 2025 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सिंचाई विभाग में तैनात एक महिला कर्मी पूजा राजपूत की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। अचानक सड़क पर आए आवारा पशु से स्कूटी टकराने के बाद वे गिर गईं। सड़क पर गिरने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
पूजा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज कोतवाली अमांपुर क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में सिंचाई विभाग में तैनात एक महिला कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


सहावर गेट पर नई हवेली निवासी पूजा राजपूत (32) पत्नी राकेश राजपूत ब्लॉक सिढ़पुरा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थीं। सोमवार की सुबह पूजा राजपूत अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर सिढ़पुरा जा रही थीं। इसी दौरान कासगंज-अमांपुर मार्ग पर महदवा गांव के पास अचानक स्कूटी के सामने आवारा पशु आ गया। पशु से टक्कर के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही अमांपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। मृतका के पति राकेश राजपूत रेलवे में प्राइवेट कर्मी हैं। परिवार में दो छोटे बेटे हर्षित (6) और कृष्णा (5) हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें