फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, पेड़ उखड़े, पोल गिरे

Thu, 11 Jun 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो01गंजडुंडवारा के रेलवे रोड पर तेज आंधी में टूटकर गिरे छज्जे का  मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
कासगंज/गंजडुंडवारा/मोहनपुरा। जिले में बुधवार देर रात आई आंधी और बारिश ने कई क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं ने पेड़ों, बिजली के पोलों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गंजडुंडवारा क्षेत्र में आंधी का सबसे अधिक असर देखने को मिला।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास विशाल पाकड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। मंदिर परिसर में खड़े पीपल के पेड़ की बड़ी शाखाएं टूट गईं। मिल कॉलोनी स्थित नीलकंठ महाराज मंदिर और पंचायती बाग शिव मंदिर परिसर में भी पीपल के पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे रोड स्थित उर्मिला पैलेस के सामने खड़ी ज्ञानचंद्र गुप्ता की कार पर एक दुकान का शेड और बाउंड्रीवाल गिर गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। सुजावलपुर और भिटौना गांव में कई बिजली के पोल उखड़ गए, जबकि कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मरों के पोल तिरछे हो गए। मोहनपुरा क्षेत्र के सलेमपुर-पीरौंदा मार्ग पर पेड़ बिजली लाइन पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। इसके अलावा कासगंज-सहावर मार्ग और चांडी मार्ग पर भी पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें