फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एटा-कासगंज के दौरे पर आज आएंगे अखिलेश, पूर्व सांसद को कराएंगे पार्टी में शामिल

Thu, 11 Jun 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को शहर में आएंगे। कार्यक्रम के दौरान वह सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। यूपी चुनाव 2027 के लिए पार्टी की रणनीति को धार देेंगे।
विज्ञापन

जिले के राजनीतिक गलियारों में सपा सुप्रीमो का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। वह पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव की घर वापसी कराएंगे। वह सड़क मार्ग से सैफई से जिले में उर्मिला गार्डन पर दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे। सपा सुप्रीमो के कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं। वह यहां पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और मिशन 2027 पर चर्चा करेंगे। जिले की तीन विधानसभा सीटों में केवल पटियाली विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के पास है। सदर विधानसभा एवं अमांपुर विधानसभा की सीट भाजपा के पास हैं। इन दोनों सीटों को फतह करने का उनका लक्ष्य है। उर्मिला गार्डन के उद्घाटन के बाद वह पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष असद हुसैन के घर जाएंगे। वहां पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर परिवार से मुलाकात करके शोक संवेदना प्रकट करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से एटा के लिए रवाना होंगे। वहां एडवोकेट अमित यादव के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर श्रद्धांजलि देंगे। फिर एटा से अपने गृह जनपद इटावा के सैफई आवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें