फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kasganj: रोडवेज यात्रियों को मंहगाई का झटका, जानें दिल्ली, आगरा समेत अन्य जगहों के लिए कितना होगा किराया

Tue, 31 Jan 2023 08:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में रोडवेज यात्रियों को मंहगाई का झटका लगने वाला है। यहां राज्य परिवहन प्राधिकरण ने बस किराये में बढ़ोतरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। यदि यह मंजूर होता है तो दिल्ली, आगरा समेत अन्य जगहों के लिए किराये में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
कासगंज बस स्टाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में राज्य परिवहन प्राधिकरण के द्वारा बस के किराये में 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यदि यह मंजूर होता है तो यात्रियों को तगड़ा झटका लगेगा। इससे प्रदेश की रोडवेज बसों के किराये में एकदम से उछाल आएगा, जो लोगों के लिए परेशानी खड़ी करेगा। 

विज्ञापन


किराए में बढ़ोतरी के बाद कासगंज से दिल्ली का सफर 53 रुपये महंगा हो जाएगा। किराया बढ़ने से महंगाई से जूझ रहे लोगों की दिक्कतें और अधिक बढ़ जाएंगी। अभी रोडवेज बस का किराया 1.05 रुपये प्रति किलोमीटर लिया जा रहा है। इसमें यदि 25 पैसे की बढ़ोतरी होती है तो किराया 1.30 प्रति किलोमीटर हो जाएगा। इसका सीधा असर लोगों के बजट पर पड़ेगा। 

कासगंज से प्रमुख स्टेशनों के लिए वर्तमान और प्रस्तावित किरायाः-

स्टेशन वर्तमान किराया   प्रस्तावित किराया
दिल्ली 284 337
अलीगढ़ 81   99
एटा 35 43
टूंडला 100 125
आगरा 136 166
बदायूं 70 85
बरेली 131 159
मुरादाबाद 186 226
मथुरा 128 156

बस यात्री उमेशचंद्र ने कहा कि किराये में इतनी वृद्धि करना ठीक नहीं है। पहले भी जब वृद्धि होती थी तो पांच या दस पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि होती थी। इस बार एक साथ ही 25 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि होना बढ़ी दिक्कतों भरा होगा। इस वृद्धि से बजट भी बिगड़ेगा।
विज्ञापन


बस यात्री यश कुमार ने कहा कि रोडवेज के द्वारा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने पर जोर नहीं है। केवल किराया बढ़ाने पर ही ध्यान दिया जा रहा है। यह वृद्धि लोगां को महंगाई का एक और झटका देने वाली होगी। किराये में इतनी वृद्धि ठीक नहीं है। 

डिपो प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि अभी किराये में वृद्धि का प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण के द्वारा दिया गया है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से मंजूरी के बाद किराये में वृद्धि संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें