फोटो22मंडलीय टीम में चयनित एथलेटिक्स खिलाड़ी।स्रोत:विभाग
कासगंज। जिले के छह एथलेटिक्स खिलाड़ियों को ट्रायल के बाद मंडलीय टीम में चयनित किया गया है। ये खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल की ओर से जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि मंडल स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडलीय टीम में शामिल किया गया। सब जूनियर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ के लिए रिषिका का चयन मंडलीय टीम में किया गया है। वह 9 और 10 जनवरी को अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
सीनियर पुरुष वर्ग में 1500 मीटर दौड़ के लिए लव कुमार, 2000 मीटर में लवकुश, 3000 मीटर में विवेक, और 5000 मीटर में नवीन को चयनित किया गया है। ये खिलाड़ी 12 और 13 जनवरी को अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।सीनियर महिला वर्ग में 1500 मीटर दौड़ के लिए कुंती को मंडलीय टीम में शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी 15 और 16 जनवरी को अयोध्या में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।