फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रेल लाइन के दोहरीकरण का ड्रोन सर्वे शुरू

Wed, 07 Jan 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो27कासगंज से मथुरा की ओर जाने वाला रेलवे ट्रेक। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर बढ़ते रेल यातायात को लेकर रेल मंत्रालय ने इस मार्ग पर दोहरीकरण की योजना के सर्वेक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों के अलावा मालवाहक ट्रेनों का आवागमन बड़ी संख्या में होता है। कासगंज-कानपुर रेल लाइन के दोहरीकरण के ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। यह कार्य जनवरी के अंतिम सप्ताह तक पूरा होने का अनुमान है। कानपुर की ओर से यह सर्वेक्षण शुरू किया जा चुका है। ड्रोन सर्वेक्षण की टीम सर्वेक्षण करते हुए फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ तक सर्वेक्षण का काम कर चुकी है। कासगंज की ओर टीम बढ़ रही है। ड्रोन सर्वेक्षण से रेललाइन की स्थिति और उसके आस पास के निर्माण कार्यों को चिह्नित किया जा रहा है। रेल लाइन के दोहरीकरण में कहां किस तरह की बाधा रहेगी, नहर, नाले, नदी के इलाके भी देखे जा रहे हैं। कासगंज से कानपुर तक 242.84 किलोमीटर लंबा रेलमार्ग है। 5.82 करोड़ रुपये रेल मंत्रालय ने सर्वेक्षण के कार्य के लिए स्वीकृत किए थे। इसके मुताबिक ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। रेललाइन का दोहरीकरण होने से यात्रियाें को काफी सुविधाएं मिल सकेंगी। नहीं ट्रेनें मिलेंगी वहीं मालवाहक ट्रेनों का संचालन भी बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें