फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रैक पर शरद की रफ्तार, लंबी कूद में राधिका का कमाल

विज्ञापन
फोटो 10 अमांपुर की न्याय पंचायत देवपुर की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। विभाग - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर की न्याय पंचायत देवपुर की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कौंधा में आयोजित प्रतियोगिता में बीरपुर के खिलाड़ियों का कई स्पर्धाओं में दबदबा रहा। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में बीरपुर के शरद प्रथम रहे। 200 मीटर में परतापुर के आयुष ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बीरपुर की मोहिनी, 100 मीटर में मीरा और 200 मीटर में कौंधा की सलौनी प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बीरपुर के लवकुश, 200 और 400 मीटर में प्रिंस प्रथम रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मिढ़ौल की नंदनी, 200 मीटर में बीरपुर की राधिका और 400 मीटर में मिढ़ौल की रिंकी ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद के प्राथमिक बालक वर्ग में कौंधा के रिषभ और बालिका वर्ग में बीरपुर की संजना प्रथम रहीं।
जूनियर बालक वर्ग में बीरपुर के शिवम और बालिका वर्ग में राधिका ने बाजी मारी। प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी में बीरपुर विजेता और कौंधा उपविजेता रहा। इस अवसर पर ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, मानपाल सिंह, नोडल संतोष कुमार माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें