फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मत्स्य पालन के लिए एनएफडीपी पोर्टल पर शुरू हुआ पंजीकरण

Thu, 05 Feb 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मत्स्य पालन से जुड़े उद्यमी सरकार के मत्स्य विभाग द्वारा संचालित नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) के माध्यम से डिजिटल पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण https://nfdp.dof.gov.in पोर्टल के साथ-साथ सभी जन सेवा केंद्रों (सीएससी) पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

सीएससी जिला प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और वास्तविक लाभार्थियों तक सीधे योजनाओं को पहुंचाने वाली है। इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराने वाले मछुआरे, फिश फार्मर, मत्स्य विक्रेता, प्रसंस्करण इकाइयां, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियां और उद्यमी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत सब्सिडी, अनुदान, बैंक ऋण, बीमा, प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने मत्स्य पालन से जुड़े लोगों से अपील की कि वे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता और व्यवसाय विवरण के साथ अपने नजदीकी केंद्र पर समय रहते पंजीकरण कराएं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें