फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सोरों गेट बाजार में जाम से राहगीरों को परेशानी

Thu, 05 Feb 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो12सोरों गेट बाजार में जाम में फंसे वाहन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अतिक्रमण, ई-रिक्शा, दुकानों के बाहर खड़े दोपहिया वाहन और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के चलते क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या रहती है। बुधवार दोपहर सोरों गेट बाजार में लगे जाम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से राहगीर, वाहन चालक और खरीदारी करने आए लोगों को दिक्कतें हुईं। सोरों गेट, बिलराम गेट, सहावर गेट और नदरई गेट बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखकर लोग अतिक्रमण कर लेते हैं। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग दुकानों के बाहर दोपहिया वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ने पर बाजार में जाम लग जाता है। ई-रिक्शा की अधिक संख्या होने के साथ ही अव्यवस्थित संचालन से भी बाजार में जाम के हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन

दोपहर 3:15 बजे सोरों गेट बाजार में जाम लग गया। इससे स्कूलों के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनेश कुमार, अंकित सिंह ने बताया कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। दोपहिया वाहन चालकों को मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें