फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, अलर्ट

विज्ञापन
फोटो 04 कासगंज में बारिश में भीगकर घर जाते बच्चे। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार को दिनभर रुक-रुककर जारी रही। बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन आम जिंदगी की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण बाजारों में आम दिनों के मुकाबले काफी कम भीड़ दिखी और दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे तक कासगंज में सबसे ज्यादा 9 मिलीमीटर, जबकि सहावर और पटियाली में 3-3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बारिश से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
इस बारिश का सबसे ज्यादा असर पटरी दुकानदारों और ठेले वालों पर पड़ा। कई दुकानदारों ने तो अपने फड़ लगाए ही नहीं, और जो चाट-पकौड़ी या फल-सब्जी वाले बाजार पहुंचे, उन्हें भी ग्राहक न मिलने से नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


छुट्टी के बाद लिया बारिश का मजा
सड़कों पर बारिश से बचने के लिए लोगों के अनोखे जुगाड़ भी दिखे। किसी ने सिर पर पॉलिथीन रखी तो किसी ने कपड़े को ही छाता बना लिया। वहीं स्कूल की छुट्टी के समय अचानक तेज बारिश होने से बच्चे भीगते हुए घर लौटे। कई बच्चे किताबों को बचाने के लिए सिर पर बैग रखे दिखे, तो कुछ बच्चे इस सुहाने मौसम में भीगते हुए मस्ती करते नजर आए।

फोटो 04 कासगंज में बारिश में भीगकर घर जाते बच्चे। स्रोत: संवाद

फोटो 04 कासगंज में बारिश में भीगकर घर जाते बच्चे। स्रोत: संवाद

फोटो 04 कासगंज में बारिश में भीगकर घर जाते बच्चे। स्रोत: संवाद

फोटो 04 कासगंज में बारिश में भीगकर घर जाते बच्चे। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें