फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बारिश ने खोली बिजली विभाग की पोल, सिढ़पुरा के 150 गांवों में पूरी रात छाया रहा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। सोमवार को हुई बारिश ने बिजली विभाग के दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण सिकहरा और सिढ़पुरा बिजली उपकेंद्रों से जुड़े करीब 150 गांवों में बिजली का भारी संकट खड़ा हो गया। कई इलाकों में तो पूरी रात अंधेरा रहा, वहीं कुछ जगहों पर कुछ मिनट के लिए बिजली आकर घंटों गायब रही, जिससे लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन

सिकहरा उपकेंद्र के सभी फीडरों में रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली पूरी तरह गुल रही और इसके बाद भी आंख-मिचौली चलती रही। सिढ़पुरा के ग्रामीण इलाकों में भी यही हाल रहा।
जासमई गांव के प्रधान किशनवीर सिंह और उतरना गांव के प्रधान प्रतिनिधि रजय पाल ने बिजली न मिलने की शिकायत की। वहीं, सिढ़पुरा कस्बे में पुरनेवथाना के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के तार बार-बार जलने से स्थानीय लोग काफी नाराज हैं।
विज्ञापन

कस्बा के नितिन गुप्ता, गौरव गुप्ता, विनय, आशीष गुप्ता और सौरभ के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर की खराबी से आए दिन बिजली गुल रहती है, जिससे पीने का पानी, मोबाइल चार्जिंग और खेती-किसानी के काम ठप हो गए हैं।
बिजली विभाग के एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि लंबी बिजली लाइनों वाले इलाकों में खराब मौसम की वजह से दिक्कत आ रही है। फॉल्ट को ठीक कर बिजली चालू करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें