फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: श्रम कानूनों के विरोध में रेलकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 36 कासगंज में रेलवे कर्मी श्रम कानून के विरोध में रेल पटरियों पर प्रदर्शन करते। स्रोत: संव
विज्ञापन
कासगंज। नरमू के आह्वान पर रेल कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर नए श्रम कानूनों के विरोध में रेल पटरियों पर प्रदर्शन किया। शाखा सचिव आनंद वर्धन ने बताया कि केंद्र सरकार ने 29 पुराने कानूनों को जोड़कर चार नए कोड बनाए हैं। उन्होंने इन कानूनों को मजदूर के हितों को कमजोर करने वाला बताया है। उनका कहना है कि आने वाले समय में इस कानून से कंपनियां मजदूर वर्ग का आर्थिक और शारीरिक शोषण करेंगी। मजदूरों को मिलने वाली रोजगार सुरक्षा जैसी गारंटी खत्म हो जाएगी तथा विभिन्न प्रकार की सुविधा भी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन



नए श्रम कानूनों के विरोध में हड़ताल पर रहे बीमा कर्मी
कासगंज। नए श्रम कानूनों के विरोध में बीमाकर्मियों के बृहस्पतिवार को हड़ताल करने से एलआईसी का काम-काज प्रभावित रहा। अध्यक्ष कुमारिल गुप्ता ने कहा कि नए कानून से श्रमिकों का आठ घंटे प्रति दिन का कार्य अधिकार छिन जाएगा। साथ ही हड़ताल करने, वेतन, कार्यस्थल अधिकार और सामाजिक सुरक्षा पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार, सामाजिक क्षेत्रों के निजीकरण और विनिवेशीकरण की प्रक्रियाओं को लगातार तेज कर रही है जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र पर खासा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान नितिन कुमार सिंह, संजय अग्रवाल, अश्वनी, ओमकार सिंह, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें