फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दवा प्रतिनिधियों ने किया श्रम कानूनों का विरोध

विज्ञापन
फोटो 30 कासगंज में दवा प्रतिनि​धि तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के बैनर तले दवा प्रतिनिधियों ने श्रम कानूनों के विरोध में 20 सूत्रीय मांगों पर बृहस्पतिवार को तहसीलदार बलवंत उपाध्याय को ज्ञापन साैंपा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधि सदर तहसील में एकत्रित विरोध जताया।
विज्ञापन

ज्ञापन में श्रम संहिताएं निरस्त करने, बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम, 1976 सहित मौजूदा श्रम कानूनों को जारी रखने की मांग की गई। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्ति की अनुमति न देने, स्थानांतरण न करने और नियोक्ता सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को नौकरी से न निकालने सहित अन्य मांगें रखीं। चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में शाहिद खान, केके सक्सेना, सुजीत वर्मा, आतिफ जिलानी, मोहम्मद अहसान, अरमान खान, अभय तिवारी, तंजीम अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें