फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दूल्हा बने रघुनंदन, स्वागत में उमड़ा शहर

विज्ञापन
फोटो 49 - कासगंज में निकाली गई श्रीराम बारात में पगड़ी पहनकर बराती बने रामलीला कमेटी के पदा​धिक
विज्ञापन
कासगंज। शहर में प्रभु श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। रथ पर दूल्हा रूप में सजे श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और राजा दशरथ की मनोहारी झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 28 झांकियों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक सजावट ने शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आशुतोष, व्यवस्थापक प्रमुख अमलेंदु शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि उद्योगपति गोपाल माहेश्वरी और छर्रा के उद्योगपति नवनीत माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से आरती उतारकर किया। यात्रा में मां दुर्गा और राधा-कृष्ण, हनुमान, शिव,पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया और आरती उतारी। श्रीराम बरात सहावर गेट स्थित रामलीला मंदिर से शुरू होकर बारहद्वारी, सोरों गेट, गली पुरानी चक्की, बड़ी होली, मीना मार्केट, गली बौहरान, सूत की मंडी, गली पचौरिया और छोटी सब्जी मंडी होते हुए बारहद्वारी स्थित मंच पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

सूत की मंडी में भव्य जनकपुरी सजाई गई, जहां भगवान के स्वरूपों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत कर जलपान कराया गया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, अजय गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, संजय कुशवाह, स्वयं माहेश्वरी, अनुज जौहरी, विनोद कुशवाह, गौरव पाल, अंशुल गुप्ता, आदित्य गुप्ता, रजनीश वार्ष्णेय, सच्चिदानंद डांगरा, विशु वार्ष्णेय और अजय भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो 49 - कासगंज में निकाली गई श्रीराम बारात में पगड़ी पहनकर बराती बने रामलीला कमेटी के पदाधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें