फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कोर्ट से मुकदमे वापस लेने का बनाया दबाव, अधिवक्ता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली कोतवाली में एक अधिवक्ता ने सिविल कोर्ट के मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पटियाली के मोहल्ला सर्राफा निवासी कुंवरपाल सिंह एडवोकेट ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह तहसील पटियाली में विधि व्यवसाय करते हैं। उन्होंने एटा सिविल कोर्ट के न्यायालय में अपनी जमीन वापस पाने के लिए दो मुकदमे कुंवरपाल सिंह बनाम भंवरपाल सिंह आदि दाखिल कर रखे हैं।
पीड़ित के अनुसार, 7 अक्टूबर की शाम करीब 3 बजे पटियाली रेलवे स्टेशन के सामने रहने वाले दुर्विजय सिंह ने उन्हें एक मुकदमे में समझौते के सिलसिले में अपने मकान पर बुलाया था। वहां पहले से ही एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के पहरइया गांव निवासी रन सिंह उर्फ राजकुमार और उदय सिंह उर्फ प्रदीप कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान आरोपियों ने एटा में चल रहे दोनों मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाया। जब पीड़ित ने अपने हिस्से की जमीन वापस मिलने पर ही मुकदमे वापस लेने की बात कही, तो आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने दुर्विजय सिंह के मकान के अंदर ही उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं मुजाहिद हुसैन एडवोकेट, शैलेश कुमार एडवोकेट, अनुज कुमार एडवोकेट और मकान मालिक दुर्विजय सिंह ने बीच-बचाव कर किसी तरह उनकी जान बचाई। आरोपी धमकी दे गए कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो उन्हें परिवार सहित जान से मार दिया जाएगा।

सीओ अमित कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर आरोपी रन सिंह उर्फ राजकुमार और उदय सिंह उर्फ प्रदीप कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें