फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

Thu, 26 Feb 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो12कासगंज जंक्शन पर मथुरा की ओर से ट्रेन आने के बाद फुटओवर ब्रिज से उतरते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। यह ट्रेन टनकपुर से कासगंज के बीच चलाई जाएगी। 6 मार्च से 30 जून तक चलने वाली इस एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को सस्ती और आसान सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

माता पूर्णागिरि मेला में दर्शन के लिए प्रतिवर्ष काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। एटा, अवागढ़, टूंडला, शिकोहाबाद, सिकंदरा राऊ, अगसौली सहित अन्य स्थानों से श्रद्धालु कासगंज जंक्शन से ट्रेन में सवार होकर टनकपुर के लिए रवाना होते है। पूर्णागिरि धाम में लगने वाले मेले और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन टनकपुर से चलकर विभिन्न स्टेशनों होते हुए कासगंज पहुंचेगी। माता के भक्तों को 225 किलोमीटर का सफर 55 रुपये में होगा। ट्रेन चलने से रोडवेज और निजी वाहनों पर दबाव भी कम होगा।
मंडल परिचालन प्रबंधक इज्जतनगर की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह ट्रेन 6 मार्च की सुबह 4:35 बजे जंक्शन से चलेगी। बदायूं, बरेली, भोजीपुरा, खटीमा, बनवास होते हुए दोपहर 12:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन टनकपुर से दोपहर 1:10 बजे चलेगी और वापसी में इसी मार्ग से होते हुए रात में 8 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचेगी। इस मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 6 मार्च से 30 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें