कासगंज। मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए होने वाली राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में कुल 1416 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए बीएवी इंटर कॉलेज में 408, श्रीगणेश इंटर कॉलेज में 504 और एसकेएम इंटर कॉलेज में 504 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। परीक्षा को व्यवस्थित और सुचारु ढंग से कराने के लिए केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचना और परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। तीनों केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। -रजनेश कुमार, डीआईओएस