फोटो 26 सोरों के दौकेली में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड़डी खेलते खिलाड़
कासगंज। कंपोजिट विद्यालय नगला मोती की पूजा ने सोरों विकासखंड की न्याय पंचायत कुढ़ार की मिनी खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 200 मीटर, 600 मीटर दौड़ और लंबी कूद में गोल्ड मेडल जीतकर न्याय पंचायत चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन यूपीएस दौकेली में हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक दौड़ में पीकेश और बालिका वर्ग में दौकेली की काजल प्रथम रहीं।
100 मीटर में भूपालगढ़ी के खुशवेंद्र और प्रिया ने बाजी मारी। 200 मीटर में पीकेश और कल्पना, जबकि 400 मीटर में नगला मोती के हिमांशु और दौकेली की मोनिका प्रथम रहीं। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दौकेली के विजय और भूपालगढ़ी की प्राची प्रथम रहीं।
200 मीटर में दौकेली के ललित और नगला मोती की पूजा ने पहला स्थान पाया। 400 मीटर में विशेष और लता, जबकि 600 मीटर में ललित और पूजा विजेता रहे।
कबड्डी के प्राथमिक बालक वर्ग में भूपालगढ़ी और बालिका वर्ग में दौकेली विजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में दौकेली तथा बालिका वर्ग में भूपालगढ़ी जीता।
निर्णायक फुरकान अली, सोमेंद्र सिंह और गौरव ने निभाई। संवाद
फोटो 26 सोरों के दौकेली में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड़डी खेलते खिलाड़