कासगंज। ढोलना थाना पुलिस ने प्रेम संबंध के कारण नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में नामजद मां को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। नाबालिग की हत्या 11 जनवरी को की गई थी। इस मामले में पिता, चाचा, मामा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पुलिस टीम गठित की थी। सीओ सदर आंचल चौहान इस मामले की मॉनिटरिंग कर रही थीं। टीम ने नाबालिग की हत्या की आरोपी मां मीरा देवी को हयातगढ़ी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मां को जेल भेजने की कार्रवाई की है। तीन लोग पहले ही इस मामले में जेल जा चुके हैं। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस लगाता आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। परिवार के लोगों ने नाबालिग की हत्या की और शव जला दिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मां को जेल भेजने की कार्रवाई की है।