फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान शुरू, 217 वोट पड़े

Tue, 27 Jan 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 63 कासगंज न्यायालय परिसर में मतदान के दौरान अ​धिवक्ता चर्चा करते। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान को सुरक्षित और शांतिपूर्ण कराने के लिए न्यायालय परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। पहले दिन कुल 217 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान बुधवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी धनंजय कुमार मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व अपर जिला जज विजय कुमार, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन गिरेंद्र कुमार और आशीष कुमार कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदान पूरी पारदर्शिता के साथ चल रहा है।
इस चुनाव में जिले के 658 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 333 अधिवक्ता चुनावी मैदान में हैं। पहले दिन 217 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जबकि शेष मतदाता बुधवार को मतदान करेंगे।
विज्ञापन

मतदान के दौरान पुलिस सतर्क रही। न्यायालय गेट पर वादकारियों के वाहनों और बैग की जांच की गई। सभी अधिवक्ताओं और मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदान के दौरान नियमों का पालन करें और सुरक्षित रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें