फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लापता दो सगी बहनों को पुलिस ने बरेली से किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं दो नाबालिग सगी बहनों को सदर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 12 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बहनें कासगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर बरेली पहुंच गई थीं। पुलिस ने जीआरपी के सहयोग से दोनों को बरेली रेलवे स्टेशन से बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र निवासी प्रतीक ने 9 अगस्त की शाम 5 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसकी दो नाबालिग बेटियां दोपहर 12 बजे घर से बिना बताए चली गई हैं। परिजन ने पुलिस को बताया कि मां की डांट से नाराज होकर दोनों बहनें घर से निकली थीं। परिजन ने अपने स्तर से काफी तलाश की लेकिन दोनों बच्चियों का कहीं पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने पुलिस टीम गठित कर दोनों बहनों की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने उनकी तलाश करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दोनों बहनें कासगंज रेलवे स्टेशन की ओर जाती दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने जीआरपी बरेली से संपर्क किया। जांच के दौरान दोनों की लोकेशन बरेली रेलवे स्टेशन पर मिली। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 10 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे जीआरपी बरेली के सहयोग से दोनों बहनों को रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर कासगंज रेलवे स्टेशन पहुंचीं और वहां खड़ी ट्रेन में बैठकर बरेली आ गईं। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि लापता दोनों बहनों को बरेली से बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें