फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ग्रामीणों ने आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की

विज्ञापन
फोटो 27 कासगंज कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने गांव नगला खंजी में ग्रामीण
विज्ञापन
कासगंज। एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने गांव नगला खंजी में रविवार को दौरा किया। किसानों और मजदूरों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि बाबा साहेब ने वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को उनके विचारों, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान की प्रेरणा मिलेगी। मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों के हित में कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी। इस मौके पर साजिल मियां, हजारीलाल, दीपू पांडेय, शांति, रामसेवक, संतलाल, रामगोपाल, विजयपाल, चंद्रपाल, रामप्रकाश, किशोरीलाल, पप्पू सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें