फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में गोकशी: आधी रात को पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; तीन हुए गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के अमांपुर क्षेत्र में रानामऊ के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की कथित गो-तस्करों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि मौके से तीन तमंचे, कारतूस, करीब एक क्विंटल मांस और उपकरण बरामद किए गए।
 
विज्ञापन
कासगंज मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र में ग्राम रानामऊ के जंगल में बुधवार देर रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मौके से तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


अमांपुर थाना पुलिस की टीम बुधवार की देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहनपुर रोड स्थित ग्राम रानामऊ के जंगल में कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर कांबिंग शुरू की। खुद को पुलिस से घिरता देख तस्करों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर जाविद निवासी इंदिरानगर पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से उसके दो अन्य साथियों आलेहसन और मशरूम निवासी राजीवनगर को भी गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 315 बोर के 03 तमंचे, 03 कारतूस, 01 क्विंटल गोमांस, मांस काटने के उपकरण तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस तीनों तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें