फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती घायल

Sun, 15 Feb 2026 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में नगला अता मोड़ के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पति की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना निधौली कला निवासी जगदीश पाठक (50) पुत्र सुभाष पाठक सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नमेनी में साली सुमन के घर आए थे। वह पत्नी ममता के साथ शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से वापस जा रहे थे। गांव नगला अता के मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे जगदीश बाइक के साथ ही काफी दूर तक घिसटते चले गए। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल भिजवाया। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि हालत नाजुक होने पर जगदीश को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें