फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बसों की कमी से यात्री परेशान, घंटों करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले से 10 बसें मुड़िया मेले के लिए मथुरा भेजे जाने से यात्रियों को बुधवार रात परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या कम होने से यात्री घंटों बसों का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक परेशानी मथुरा, आगरा, बरेली और दिल्ली मार्ग के यात्रियों को हुई।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर सोरोंजी गंगा तट पर स्नान के बाद लौटे श्रद्धालुओं की भीड़ बुधवार रात तक रोडवेज बस स्टैंड पर बनी रही। कई परिवार छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ देर रात तक बसों की प्रतीक्षा करते नजर आए।
यात्रियों ने बताया कि वह काफी समय से बसों का इंतजार कर रहे हैं। बरेली जाने वाले राधेश्याम, अगन लाल और नीलेश तथा आगरा-मथुरा जाने वाले सुभाष और अश्वनी ने बताया कि बस आने के बाद भी भीड़ अधिक होने के कारण सीट मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

हालांकि दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता ठीक रही। बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारी बस स्टैंड पर मौजूद रहे। उन्होंने यात्रियों को बसों की जानकारी देने, भीड़ को नियंत्रित करने और उपलब्ध बसों में यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से बैठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें