फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कांवड़ मार्गों की सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने कांवड़ मार्गों पर विशेष सफाई व्यवस्था लागू कर दी है। सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए सेक्टर और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रमुख मार्गों पर नियमित साफ-सफाई, डिवाइडर के किनारे उगी झाड़ियों, कंकड़-पत्थर और अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य कराया जा रहा है।
सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी, ताकि यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने सदर विकास खंड व सोरोंजी विकास खंड के विभिन्न कांवड़ मार्गों पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इनके कार्यों की निगरानी के लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कराएं। कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें